कल और गिर सकता है पारा
आज आ सकता है तूफान भी
एक बजे से रात तक रुक रुक कर हो सकती है बारिस
नवगछिया में मौसम आज सुबह से मेहरवान लग रहा है। जहां आज सुबह ही हल्की बूँदा बाँदी हुई। इसके साथ ही मौसम खुशगवार हो गया है। आसमान में बादल छाए हैं। हल्की हल्की पुरवा हवा बह रही है। कुल मिला कर आज आम लोगों को सुबह से गर्मी से तो राहत महसूस हो रही है। लेकिन आज दोपहर लगभग 1 बजे बारिस भी होने के आसार हैं। जिससे खेत खलिहान और पेड़ पौधों को भी भरपूर राहत मिलेगी। इसके साथ ही मौसम में नमी की वजह से शरीर में चिपचिपी भी रहने का अनुमान है।
आज नवगछिया का पारा लगभग 9 डिग्री नीचे रहने का अनुमान है। यहा आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री ही रहने का अनुमान लग रहा है। जबकि इस गर्मी में अबतक अधिकताम 43 डिग्री तक जा चुका है।
