ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट हो सकता है 27-28 को घोषित


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं का परीक्षा परिणाम 27-28 को घोषित होने की संभावना जतायी जा रही है। जबकि इसके पहले 26 को इसके घोषित होने की संभावना व्यक्त की गयी थी। हालांकि 10वीं के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। 10 वीं क्लास के अच्छे नतीजों को देखते हुए 12वीं के परिणाम भी बेहतर आने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब हैं कि 17 अप्रैल को खत्म हुई बोर्ड की 12वां की परीक्षाओं के बाद से ही छात्रों का रिजल्ट का इंतजार था। छात्रों का इंतजार कल पूरा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार परिणाम से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए 21 दिल के अंदर रीजनल कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे।