भागलपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के पकरा गाँव में कल हैलीकाप्टर से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डे उतर सकते हैं । यह हैलीकाप्टर पकरा हाई स्कूल के मैदान में उतरने की संभावना है। जहां से ये दोनों भाजपा नेता सीधे मृत्युंजय कुमार सिंह के घर जायेंगे। वहाँ उनके अंतिम श्राद्ध कर्म में शामिल होंगे। वे मधेपुरा कोर्ट के लोक अभियोजक के पद पर थे।
वैसे ये दोनों भाजपा नेताओं का कल ही भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सैयद शाहनवाज़ हुसैन द्वारा होने वाले नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये भागलपुर पहुँचने का कार्यक्रम पहले से ही तय था।
