ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के कोसी पार हुई मुखिया के साला की गोली मारकर ह्त्या


नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया सच्चो यादव उर्फ़ सच्चिदा नन्द यादव के साला राजीव यादव की सरे शाम गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी है।  घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल के लिये रवाना हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार यह घटना लगभग पांच बजे शाम को गुरुथान कदवा के आश्रम टोला के बस बिट्टा के समीप घटी है।  इस घटना के बाद से पुरे कोसी दियारा इलाके में सनसनी के साथ साथ भय और दहशत का वातावरण पैदा हो गया है।