ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चुनावी खबर : भागलपुर से जदयू ने अबू क़ैसर को बनाया अपना प्रत्याशी


जदयू ने मंगलवार को अपने सभी 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। जिसके तहत भागलपुर से जदयू ने अबू क़ैसर को अपना प्रत्याशी बनाया है। 
जदयू ने सूबे की 40 में दो सीटें पार्टी ने तालमेल में भाकपा को दी हैं। जदयू की सूची में एक अवकाश प्राप्त आइएएस अधिकारी केपी रमैया, मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा, पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास और दो महिलाओं-मीना सिंह एवं अश्वमेध देवी, के नाम शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और विधान परिषद के उपसभापति सलीम परवेज भी उम्मीदवार बनाए गए हैं।