ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लोकसभा चुनाव के बाद शीला के बंगले में रहेंगे मनमोहन ?


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रिटायरमेंट के बाद मोतीलाल नेहरू प्लेस स्थित विशाल बंगले में रहेंगे। 3 मोतीलाल नेहरू प्लेस का टाइप-8 बंगला हाल ही में खाली कराया गया है। इसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहती थीं। ये विशाल बंगला लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
चार कमरे वाले इस बंगले के चारों ओर शानदार लॉन और ऑफिस स्पेस है, जो पूर्व प्रधानमंत्री की सारी जरूरतों को पूरा करता है। शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मनमोहन सिंह के यहां आने से पहले बंगले पर कुछ काम कराया जाना है। इसकी जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है।"
प्रधानमंत्री व राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह 7 रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी आवास पर रह रहे हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि चुनाव के बाद वे पीएम नहीं बनना चाहते। चूंकि चुनाव के तत्काल बाद प्रधानमंत्री को 7 रेसकोर्स रोड शिफ्ट करना होता है, इसलिए सरकार चाहती है कि मनमोहन सिंह के लिए पहले से ही वैकल्पिक बंगला खोजा जाए।