ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया होकर गुजरने वाले वाहनों पर अब पड़ेगा अतिरिक्त बोझ


नवगछिया होकर गुजरने वाले वाहनों पर अब पड़ेगा अतिरिक्त बोझ। यह अतिरिक्त बोझ रविवार मध्य रात्रि से प्रारम्भ भी हो गया है। 
जानकारी के अनुसार पूर्णिया से खगड़िया बीच वाहन मालिकों को टोल टैक्स के रूप में अतिरिक्त रुपये खर्च करने होंगे। खगड़िया-पूर्णिया एनएच 31 सड़क खंड 270 से 410 किलोमीटर तक के लिए टैक्स वसूल किए जाएंगे। इस बीच दो टैक्स प्लाजा बनाए गए हैं। एक खरीक टॉल प्लाजा, महदत्तपुर और दूसरा मरंगा टॉल प्लाजा। यह खरीक में 333.15 किमी और मरंगा टॉल प्लाजा 397.88 पर स्थित है। 
नवगछिया थानाक्षेत्र के महदत्तपुर के पास टोल टैक्स प्लाजा का गोनू बाबा धाम धार्मिक न्यास भागलपुर के उपाध्यक्ष दिवाकर चंद्र दुबे ने किया। रविवार की देर रात उद्घाटन के साथ टोल टैक्स के रूप मे रात के एक बजे वाहनों से रुपया वसूला जाने लगा। एनएच 31 चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य करने के एवज मे एनएच 31 पर चलने वाली वाहनों से रुपये की वसूली की जाएगी।