ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया नगर में जदयु ने निकाला मशाल जुलूस, विधायक ने किया नेतृत्व


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम नवगछिया नगर में जदयु ने मशाल जुलूस  निकाला । जिसका नेतृत्व विधान सभा के सचेतक सह गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने किया ।
इस मशाल जुलूस में पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह सहित जदयु के काफी कार्यकर्ता शामिल देखे गए। नगर के चैती दुर्गा स्थान से निकला यह मशाल जुलूस मुख्य मार्ग से गुजारा गया।