ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मैं असली चाय वाला, मोदी ने खून बेचा: लालू यादव


आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया है। लालू ने कहा है कि नरेंद्र मोदी चाय के नहीं, बल्कि खून के सौदागर हैं।
लालू ने कहा कि कि मोदी कभी कुछ बोलते है, कभी कुछ। उन्होंने कहा, 'चाय तो मैंने बेची है, मेरी अब भी एक चाय की दुकान है। मोदी ने कहां चाय बेची है, वह कुछ भी बोलते रहते हैं। मोदी ने चाय नहीं, खून बेचा है। नरेन्द्र मोदी खून और दंगों के सौदागर हैं।'
आरजेडी अध्यक्ष ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री के दावों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा और खुद को असली चाय वाला बताया। उन्होंने कहा कि मैंने चाय, बिस्‍कुट बेचा है और मेरे भाई की आज भी दुकान है।
नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए लालू यादव ने कहा कि बिहार की जनता उन्‍हें अच्‍छा सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हम मोदी को बिहार में जगह नहीं बनाने देंगे।