भारत के मशहूर क्रिकेटर सौरभ तिवारी रविवार को नवगछिया पहुंचे। रंगरा स्थित राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर मेमोरियल टी 20 टूर्नामेंट का उदघाटन फीता काट कर किया। साथ ही इसी मैदान में क्लब के सदस्य प्रेमराज के पहला बाल खेल कर खेल की शुरुआत की।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष ने समारोह को सम्बोधित किया। जहां टूर्नामेंट के प्रायोजक पंकज कुमार ठाकुर , क्लब के सचिव विनोद झा , सक्रिय सदस्य जवाहर ठाकुर , कुंदन ठाकुर उर्फ़ बुजन जी और बबलू सिंह मौजूद थे। इनके अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी आठ टीम के खिलाडी भी मौजूद थे।
