नवगछिया कोर्ट हाजत से शनिवार को एक कैदी के भागने के प्रयास का आभास लगते ही हाजत पुलिस तत्काल सक्रिय हो गयी। जिसके द्वारा कोर्ट हाजत के चारों तरफ बाहर तैनात पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। जिससे उक्त कैदी के द्वारा भागने की तैयारी का मनसूबा फेल हो गया।
जानकारी के अनुसार कोर्ट हाजत से भागने का मनसूबा बनाने वाला और कोई नहीं तेतरी पंचायत का चौकीदार राजकुमार पासवान ही था। जिसे परवत्ता थानाध्यक्ष सुदिन राम द्वारा यमुनिया गाँव के पास एक लूटी गयी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर नवगछिया जेल भेजा गया था। हाजत से भागने के लिए उसने शौच जाने का बहाना बनाया था। जहां अंदर में हथकड़ी खोलने का प्रयास को बाहर मौजूद सिपाही ने आवाज को भाँप लिया। तुरंत समझ कर अन्य सुरक्षाकर्मियों को सूचित किया। देखते ही देखते सारे सुरक्षाकर्मी ने चारो तरफ से घेरना शुरू कर दिया। गवाही में आए झंडापुर प्रभारी केपी सिंह ने पिस्टल तथा अन्य सिपाहियों ने मोर्चा संभाल कर रायफल तक तान ली ।

पुलिस की सक्रियता देख कैदी के भागने का मनसूबा पर पानी फिर गया। उसने नहीं भागने में ही भलाई समझी। जब पता चला कि कैदी अभी शौचालय के अंदर ही है। तब जाकर सारे सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली।
बताते चलें कि इससे पहले भी एक हत्या का आरोपी सुबोध यादव ने भी कोर्ट हाजत से भागने का प्रयास किया था। जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा था।
बताते चलें कि इससे पहले भी एक हत्या का आरोपी सुबोध यादव ने भी कोर्ट हाजत से भागने का प्रयास किया था। जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा था।