मौसम की लगातार पड़ रही मार की वजह से नवगछिया में आज सोमवार 30 जनवरी को भी कई ट्रेनें लेट से आयेंगी । जिसमें प्रमुख रूप से 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस, 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस तथा 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस हैं।
जानकारी के अनुसार 29 दिसम्बर की सुबह 8 बजे नवगछिया आने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 30 घंटा विलम्ब हो जाने की वजह से 30 दिसम्बर को दोपहर लगभग 2 बजे आने की संभावना है।
जबकि 30 दिसम्बर की सुबह लगभग 4 बजे नवगछिया आने वाली 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस तथा 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस लगभग 7-7 घंटा विलम्ब होने के कारण दोपहर लगभग 11 बजे तक आने की संभावना है। साथ ही 55522 डाउन बरौनी कटिहार सवारी गाड़ी भी लगभग 3 घंटा विलम्ब होने के कारण लगभग 10 बजे आने की संभावना है।
इसके अलावा 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटा, 13248 डाउन कैपिटल एक्सप्रेस 2 घंटा, 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस 7 घंटा, 12505 अप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 4 घंटा लेट से चल रही है।