ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सावधान : नवगछिया में लगातार बढ़ रही है एड्स रोगियों की संख्या


एक ओर जहां पूरे भारत में एड्स रोगियों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। वहीं नवगछिया अनुमंडल में पिछले सालों की तुलना में एड्स रोगियों की संख्या  लगातार बढ़ रही है । जो एक गंभीत चिंता का विषय है।
जबकि नवगछिया में जनजागरूकता और जांच केंद्रों की घोर कमी है। यहाँ एचआइवी जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल में सिर्फ एक केंद्र खुला हुआ है। जहां अब तक मिल चुके हैं कई एचआइवी संक्रमित लोग। 
इस जांच केंद्र में विभिन्न वर्ष में लोगों की हुई जांच । जिसमें एचआइवी संक्रमित लोगों की संख्या इस प्रकार मिली है। 

वर्ष 2005 में जांच हुई 144 लोगों की। जिसमें 01 लोग संक्रमित मिले। 

वर्ष 2006 में जांच हुई 1800 लोगों की। जिसमें 10 लोग संक्रमित मिले। 

वर्ष 2007 में जांच हुई 1700 लोगों की। जिसमें 17 लोग संक्रमित मिले। 

वर्ष 2008 में जांच हुई 1700 लोगों की। जिसमें 06 लोग संक्रमित मिले। 

वर्ष 2009 में जांच हुई 2300 लोगों की। जिसमें 09 लोग संक्रमित मिले। 

वर्ष 2010 में जांच हुई 2000 लोगों की। जिसमें 09 लोग संक्रमित मिले। 

वर्ष 2011 में जांच हुई 2000 लोगों की। जिसमें 17 लोग संक्रमित मिले। 

वर्ष 2012 में जांच हुई 3000 लोगों की। जिसमें 20 लोग संक्रमित मिले। 

वर्ष 2013 में अब तक जांच हुई 2800 लोगों की। जिसमें 22 लोग संक्रमित मिले। 
उपरोक्त आंकड़े स्पष्ट कर रहे हैं स्थिति।