ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहपुर पीएचसी में डाक्टर की लापरवाही से नवजात बच्चे ने तोड़ा दम

  • भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर पीएचसी में डाक्टर तथा एएनएम की लापरवाही से 17 सितम्बर की सुबह एक नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया |
  • जिसका जन्म बिहपुर पीएचसी में सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर हुआ था |
  • डाक्टर तथा एएनएम की लापरवाही के कारण उस नवजात ने आधे घंटे बाद ही 7 बजे दम तोड़ दिया |
  • जिसे लेकर परिजनों तथा ग्रामीणों ने बिहपुर पीएचसी में हंगामा भी किया |
  • जिसे शांत कराने को पुलिस भी पहुंची | काफी मुश्किल से मामला शांत तो हुआ है | 
  • इस मामले को लेकर श्याम ठाकुर द्वारा बिहपुर पुलिस को एक आवेदन भी दिया गया है | जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार ने भी की है | 
  • जिनके अनुसार मामले की जांच भी की जायेगी |
  • जानकारी के अनुसार श्याम ठाकुर की बहन संगीता देवी ( आलमनगर निवासी ) को प्रसव वेदना के तहत बिहपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया था | 
  • जिसे 17 सितम्बर की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर प्रसव भी हुआ | जो ममता कार्यकर्ता निर्मला देवी और अनीता देवी के सहयोग से हुआ | जहां मौके पर कोई डाक्टर या एएनएम मौजूद नहीं थे | 
  • वहीं डाक्टर तथा एएनएम की लापरवाही की वजह से उक्त नवजात ने आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया | 
  • जिसकी वजह से बिहपुर पीएचसी में भारी हंगामा मच गया | बाद में पहुंचे पीएचसी प्रभारी बीबी शर्मा को आक्रोशित लोगों ने बंधक भी बनाया | 
  • मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामला शांत कराया | जहां पीएचसी प्रभारी बीबी शर्मा तथा एएनएम इन्दु देवी और मीरा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है |