ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अनंत चर्तुदशी आज, खूब बिके सूत्र


अनंत चर्तुदशी का पर्व बुधवार को समूचे नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पूर्व संध्या पर नवगछिया बाजार में अनंत सूत्र खूब बिके। जिन्हें कथा श्रवण के उपरांत श्रद्धालु अपनी बाजू में बांधेंगे। 
अनंत चर्तुदशी को लेकर इस बार भी बाजार में अनंत सूत्रों की खूब बिक्री हुई। नवगछिया के दुर्गा स्थान चौक  पर देर सांय तक श्रद्धालु अनंत सूत्र खरीदते दिखाई दिए। बच्चों में भी अनंत सूत्र बांधने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा घरों में भी पूजा अर्चना के अलावा मंदिरों में अनंत भगवान की कथा को लेकर भी तैयारियां की गई हैं।