ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रोजगार मेला 21 सितम्बर को भागलपुर के टीएनबी में

आगामी 21 सितम्बर शनिवार को भागलपुर के टीएनबी कालेज के प्रांगण में
बड़ा रोजगार मेला का आयोजन होगा | जिसमें बिहार राज्य के अलावा दूसरे राज्यों से भी लगभग 30 नियोजक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है |
यह आयोजन बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्ग दर्शन केंद्र भागलपुर के द्वारा किया जा रहा है | जो 21 सितम्बर के 10 बजे पूर्वाह्न से विश्वविद्यालय स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह मार्ग दर्शन मेला 2013 के तहत आयोजित किया जाएगा |
इस मेला में इंटर उत्तीर्ण एवं उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों की नियुक्ति की जायेगी |