ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में चल रहा विजय घाट पक्का पूल का निर्माण कार्य बंद, बही एक बैलगाड़ी

कोसी नदी के जलस्तर में अचानक हुई तेज वृद्धि के कारण नवगछिया में चल रहे विजय घाट पक्का पूल का निर्माण कार्य 29 मई से बंद हो गया | इसके साथ ही पक्का पुल निर्माण कार्य के लिए बनाया गया स्टील पूल के
कोसी में डूबने से आवागमन का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया | जहां आम लोग अब अपनी जान को जोखिम में डालकर नाव के सहारे कोसी नदी पार कर रहे हैं | इस दौरान कोसी के तेज बहाव में 29 मई को एक बैलगाड़ी के बह जाने का भी समाचार है |
विजय घाट पर निर्माणाधीन पक्का पूल के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति ने बताया कि यहाँ कोसी नदी में पिछले दो दिनों के अंदर दो मीटर जलस्तर की वृद्धि हुई है | साथ ही सुबह से शाम तक में पुनः एक फीट जलस्तर बढ़ा है | कार्य के लिए बनाया गया हमारा स्टील पूल भी पानी में डूब गया | जिसकी वजह से अब हमारा पीलर निर्माण कार्य बंद हो गया | जबकि ऊपर का सेगमेंट निर्माण कार्य भी डिजाइन आने के अभाव में बंद पड़ा है | मिट्टी का कार्य भू अर्जन शाखा के कारण नहीं कराया जा पा रहा है | यानि कुल  मिला कर इस समय सारा काम बंद हो गया है | जबकि 10 जून तक जलस्तर बढ़ने की संभावना थी | उसी वजह से तेज रफ्तार से काम कराया जा रहा था | लेकिन अचानक जलस्तर की वृद्धि के कारण यह स्थिति पैदा हो गयी |