ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेलमंत्री का भांजा 90 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे वी सिंघला को सीबीआई ने 90 लाख रुपये घूस लेने के आरोप में चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वी सिंघला पर रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार से प्रमोशन के लिए घूस
लेने का आरोप है। महेश कुमार को तीन दिन पहले ही रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाया गया था। सीबीआई ने रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई को कुछ संदिग्ध टेलीफोन कॉल मिली थी। जिसके बाद महेश कुमार के यहां छापा मारा गया। इस छापेमारी के बाद घूसकांड के तार पवन बंसल के भांजे वी सिंघला तक पहुंचे। सीबीआई ने रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक महेश ने अपने प्रमोशन के लिए 2 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। जिसकी पहली किस्त 90 लाख रुपये तय हुई थी।
सूत्रों की मानें तो महेश कुमार के प्रमोशन में तीन लोगों का हाथ था- वी सिंघला, संदीप गोयल और एस एच मंजूनाथ, सिंगला, गोयल और मंजूनाथ के खिलाफ भी सीबीआई ने केस दर्ज किया है।
दूसरी ओर रेलमंत्री पवन कुमार के भांजे का नाम आने पर बीजेपी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सरकार से रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग की।