ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पक्का पुल निर्माण सामग्री की लगातार हो रही चोरी, छापामारी में सामान बरामद

नवगछिया अनुमंडल के कोसी नदी पर बन रहे पक्का पुल के निर्माण सामग्री की लगातार भारी मात्रा में हो रही चोरी की शिकायत को लेकर शनिवार को लोकमानपुर गाँव में पुलिस द्वारा छापामारी की गयी | जहां से मामूली सामान बरामद
भी किया गया | लेकिन किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है |
जानकारी के अनुसार नवगछिया में कोसी नदी के विजय घाट पर बन रहे पक्का पूल के निर्माण की सामाग्री की लगातार भारी मात्रा में चोरी जारी है | जिसकी कई बार स्थानीय स्तर पर तो कई बार विभागीय स्तर पर लिखित शिकायत भी की गयी | जिसके तहत शनिवार को खरीक पुलिस ने भवनपुरा गाँव में छापेमारी की | जहां से कुछ मात्रा में सरिया बरामद भी किया गया है |
बताते चलें कि यह पक्का पूल भागलपुर के सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन का ड्रीम प्रोजेक्ट है | जिसकी रखवाली या पहरेदारी को सरकारी तौर पर दोनों किनारे पर पुलिस की व्यवस्था है | साथ ही ग्रामीण स्तर पर इसकी रखवाली और पहरेदारी क्षेत्रीय मुखिया पुलकित सिंह ( तेतरी ग्राम पंचायत) की है | जो भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी हैं | जिसमें इनके भाई तथा कई लोग लगे हैं | जिनके जिम्मा अन्य कई तरह का कार्य भी दे दिया गया है | इसके अलावा भी कई लोग विभिन्न जगहों पर पूल निर्माण सामाग्री की सुरक्षा में लगाये गये हैं | इसके बावजूद भी भारी मात्रा में यहाँ से पुल निर्माण सामाग्री की लगातार चोरी जारी है |
इस संबंध में पूल के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति ने बताया कि इस बाबत कई बार मौखिक और कई बार लिखित आवेदन भी दिये गये थे | जिसे लेकर कभी कभी पुलिस भी अपनी खाना पूरी कर रही है | जिन्हें रक्षक के रूप में रखा जाता है वही भक्षक बन जाते हैं | रात में आकर  निर्माणाधीन पाये से सरिया काट ले जाते हैं , केबुल और तार काट लेते हैं , मशीनों से डीजल निकाल ले जाते हैं | लोगों को हथियार का भय दिखाते हैं, जन मारने की धमकी भी देते हैं | एक अनुमान के मुताबिक 200 टन से भी ज्यादा सरिया की चोरी हो चुकी है |