ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया का गणगौर मेला सम्पन्न, हुआ सामूहिक विसर्जन

राजस्थानी महिलाओं का महापर्व कहा जाने वाला गणगौर मेला नवगछिया में शनिवार को सम्पन्न हो गया | इस मौके पर नवगछिया में विभिन्न जगहों पर हुई गणगौर पूजा का समारोह पूर्वक एक साथ सामूहिक विसर्जन स्थानीय श्री गोपाल गौशाला स्थित पोखर में किया गया |

जहां भगवान इस्सर और गौरा की बड़ी प्रतिमा बड़ी गणगौर के रूप में बनायी गयी थी | मौके पर आर्जिका चिरानिया, डा0 प्रेरणा सर्राफ, पूजा वर्मा, सुमन वर्मा, स्वीटी चिरानिया, अन्नपूर्णा तिवारी सहित सभी राजस्थानी बहनों ने अपनी अपनी गणगौर का मिलन बड़ी गणगौर से भी कराया |
इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा गणगौर मेला का आयोजन किया गया | इस समारोह का उदघाटन नगर पंचायत की वार्ड पार्षद राधा देवी चिरानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया | मौके पर मारवाड़ी युवा मंच की स्थानीय शाखा द्वारा सभी बहनों को सम्मानित किया गया | साथ ही चटपटे चाट, चाउमीन, पानी पूड़ी, कुल्फी, शर्बत व शीतल जल की भी व्यवस्था की गयी थी |
समारोह के दौरान कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अनुराग रुंगटा, संयोजक रवि चिरानिया, विवेक चिरनिया व विनीत चिरानिया इत्यादि की सक्रिय भागीदारी देखी गयी | जहां मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा के अलावा नवगछिया शाखा के अध्यक्ष पंकज टिबड़ेवाल, सचिव निरंजन कुमार चिरनिया, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार यदुका सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी देखी गयी |