नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में इन दिनों हत्या का दौर चल चुका है | कभी छात्र की, तो कभी युवक की, तो कभी महिला की | इसी सिलसिले में इसके बाद रविवार को हो गयी एक मस्जिद के इमाम की पत्नी की हत्या | जो
पांच दिनों पूर्व मायके से आयी ही थी |

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखण्ड के भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में पड़ने वाले नवटोलिया मस्जिद के इमाम मो0 मुमताज़ की पत्नी जरीना खातून (25) की शनिवार की रात हत्या कर दी गई। चाकू से उसका गला रेत दिया गया। शव रविवार को भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर जहाज घाट पर गंगा के किनारे मिला। जहां इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है वहीं दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है | बहरहाल अज्ञात हत्यारे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जरीना के पिता नारायणपुर निवासी मु.नाजिर और भाई मु.रिजवान के अनुसार जरीना की शादी पांच साल पूर्व खगड़िया जिले के रामपुर जमालपुर में मुमताज आलम से हुई थी। रविवार को जरीना की छोटी बहन को देखने लड़के वाले आने वाले थे। मगर, जरीना की हत्या से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार ज़रीना शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे शौच के लिए घर से निकली थी | जब एक घंटे तक नहीं लौटी तो खोज बिन शुरू हुई | जिसकी जानकारी उसके पति को भी दी गयी | देर रात तक काफी खोजने पर भी जब नहीं मिली ज़रीना तो पुनः सुबह खोजने के दौरान जहाज घाट किनारे ज़रीना का शव गला रेता हुआ मिला | जहां पास में ही उसका लोटा भी था | वहीं कुछ दूरी पर उसके मोबाइल का कभार भी | मामले की सूचना भवानीपुर सहायक थाना के प्रभारी जयप्रकाश सिंह को दी गयी |
मौके पर पहुँच कर जयप्रकाश सिंह ने चाकू से गला रेती हुई लाश को बरामद कर पोस्ट मार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भिजवाया | जिसके गले का ताबीज तथा माला भी खून से सना था | वहीं कुछ दूरी पर खून से सना हुआ चाकू भी बरामद किया गया |