ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मोबाइल कॉल दर और एसएमएस चार्ज बढ़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट नाराज

टेलीकॉम कंपनियों द्वारा पिछले एक साल में मोबाइल कॉल दरों और एसएमएस चार्ज बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) को कानूनी नोटिस जारी किया है। नोटिस में कंपनियों द्वारा की गई बढ़ोत्तरी पर केंद्र सरकार और ट्राई दोनों से जवाब मांगा गया है। 
 दिलचस्प है कि पिछले 1 साल में अधिकतर मोबाइल कंपनियों ने अपनी कॉल रेट और एसएमएस दर में 20 से 50 फीसदी का इजाफा किया है। यह याचिका एक एनजीओ टेलीकॉम वॉच डॉग ने दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर सहित 3 जजों की बेंच ने यह नोटिस जारी किया गया है।