नवगछिया अनुमंडल के महदत्तपुर गाँव स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित रामनवमी महोत्सव 2013 के दौरान शनिवार को नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता प्रारम्भ हो गयी | जिसका फाइनल दौर तथा पुरस्कार वितरण रविवार को सम्पन्न होगा |
महदत्तपुर गाँव में इस पांचवें रामनवमी महोत्सव के दौरान आयोजित नृत्य संगीत प्रतियोगिता का उदघाटन समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर प्रसाद सिंह ने फीता काट कर किया | जहां इस नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता के दौरान श्रेया, अन्नपूर्णा, सिमरन, मानसी इत्यादि नन्हें कलाकारों ने जम कर और रह रह कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं | वहीं मौके पर सोनू, आरके राणा, अभिषेक, संजीव, विद्या सागर, बलराम , सुमन, मोनु, रितिक राज, करण, मयंक राज इत्यादि ने नृत्य में तो गायन में रंजीत, रंजन, ऋतु, काजू, आराधना इत्यादि दर्जनों प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रतिभा बिखेरी |
इस नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में स्वीट डांस एकेडमी नवगछिया, नवगछिया डांस क्लब नवगछिया, एडीएस भागलपुर, नटराज डांस एकेडमी भागलपुर, डेंजरस डांस एकेडमी भागलपुर, अमन डांस ग्रूप भागलपुर के अलावा कटिहार तथा महदत्तपुर के प्रतिभागी भी शामिल थे | जहां मौके पर निभाष मोदी डांस निर्णायक, पंकज प्रियदर्शी डिकसन निर्णायक और लोकगायक चेतन परदेशी तथा संजीव मिश्रा गायन निर्णायक के रूप में मौजूद थे |
इस मौके पर कार्यक्रम के सचिव सह यमुनिया पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जय कृष्ण कुमार सिंह, प्रतियोगिता संयोजक नरेंद्र गुलशन, प्रशांत राज, अर्जुन कुमार व पंकज कुमार के अलावा नवगछिया प्रखण्ड के प्रमुख मानकेश्वर सिंह, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व सैनिक सच्चिदानंद सिंह, पूर्व प्रमुख रामानन्द सिंह, रामावतार सिंह, प्रमोद कुमार सहित दर्जनों मुख्य लोगों की मौजूदगी देखी गयी |