तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल की कीमतें कम करके आम इंसान के चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश की है. सोमवार आधी रात से पेट्रोल की कीमतें एक रुपये कम हो जाएंगी,
वैट के साथ राहत 1.20 पैसे से डेढ़ रुपये तक पहुंच जाएगी.
पेट्रोल की कीमत कम होने के बाद बेंगलुरू में अब यह 72.63 रुपये प्रति लीटर, दिल्‍ली में 66.09 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 72.88 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.48 रुपये प्रति लीटर, चेन्‍नई में 69.08 रुपये प्रति लीटर और हैदराबाद में 72.14 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।