ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया शहर से युवक लापता, कोई सुराग नहीं

नवगछिया शहर से शनिवार की रात से ही उमेश प्रसाद साह का पुत्र आलोक कुमार साह (20 वर्ष) लापता बताया गया है | जिसका रविवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं  मिल पाया है | इस बाबत परिजनों ने
नवगछिया पुलिस को पूरी जानकारी भी दी है |
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग नौ बजे तक यह युवक महाशिवरात्रि के चन्दा वसूली में शामिल था | जिसे किसी ने फोन कर कहीं बुलाया | इसके बाद से वह देर रात तक घर नहीं आ पाया | युवक के पिता बर्तन व्यवसायी हैं | जो किसी भी प्रकार की दुश्मनी से इंकार करते हैं |
वहीं देर रात नवगछिया पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पोद्दार युवक के घर पर उसके पिता व परिजनों से जानकारी प्राप्त कर रहे थे | मामले में कई लोगों से पूछताछ जारी है | सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है | जिसमें किसी मोबाइल का भी उपयोग हो रहा है |