ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार की स्कूलों में विरोध के बाद सूर्य नमस्कार हुआ वैकल्पिक

बिहार सरकार ने स्कूलों में सूर्य नमस्कार को वैकल्पिक बना दिया है. सोमवार को बिहार के सभी जिलों में चौथी से सातवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों को सूर्य नमस्कार करना है.
लेकिन मुस्लिम संगठन सूर्य नमस्कार को जरूरी बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं. अब बिहार सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को नया सर्कुलर जारी किया है. जिसके तहत
इसे वैकल्पिक कर दिया गया है.
इस साल देश भर में स्वामी विवेकानंद की 150 वी जयंती मनाई जा रही है और इसी के तहत कल बिहार के हर स्कूल में सूर्य़ नमस्कार किया जाना है. इमारत-ए-शरिया के सचिव मौलाना अनिसुर्रहमान कासमी का कहना है कि स्कूलों में सेकुलर शिक्षा दी जाती है और इसमें किसी धार्मिक चीज़ को नहीं लाना चाहिए.
बकौल अनिसुर्रहमान सरकारी स्कूलों में किसी भी मौके पर सूर्य नमस्कार को लाज़मी करार देना गलत है. हालांकि, अब सरकार के ज़रिए इसे वैकल्पिक करने के फैसले का स्वागत किया है. इसके साथ ही जेडीयू सांसद अली अनवर ने कहा कि सरकार किसी दबाव में नहीं है और अब सरकार ने इसे वैकल्पिक कर दिया है इसलिए इसपर हो-हल्ला करना गलत है.