ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

छात्रों ने नम आंखों से की मां शारदे की विदाई

नवगछिया तथा इसके आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी सरस्वती की अराधना के बाद शनिवार को प्रतिमा विसर्जन का दौर शुरू हो गया। शनिवार को जहां सावित्री पब्लिक स्कूल, बाल भारती सहित कई शैक्षणिक संस्था व क्लबों के द्वारा स्थापित प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। दोपहर से देर रात तक
विसर्जन का दौर चलता रहा। बैंड बाजा व डीजे की धुनों पर थिरकते नौजवानों और छात्रों की टोली दिन भर सड़कों पर अबीर-गुलाल खेलते डांस व मस्ती करते रहे। 
वहीं प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को भी किया गया | जहां प्रशासन भी चौकस दिखा | इस क्रम में सरस्वती क्लब नवादा, स्टेशन रोड नवगछिया, जवाहर स्कूल पकरा सहित विभिन्न जगहों के छात्र हंस वाहिनी की जय व पुस्तक धारिणी की जय का जयकारा लगा जमकर अबीर-गुलाल भी खेल रहे थे। देर शाम विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।