अधिवक्ता संघ नवगछिया के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए कुल 49 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए | निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने सभी नामांकन पत्र को वैधकरार दिया है | निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी के अनुसार नामांकन के दौरान
अध्यक्ष के एक पद के लिए दिनेश चंद्र चौधरी, सत्येन्द्र नारायण चौधरी और गणेश राम साह, प्रभाष चंद्र झा 'मतवाला' और लाल मोहन मंडल कुल पाँच ने नामांकन पत्र दाखिल किया है | वहीं उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए विवेकानन्द केशरी, परमानंद साह, सीताराम सिंह, चंद्र भानु कुमार सिंह का नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है | जबकि महासचिव के एक पद के लिए विमल कुमार त्रिवेणी, सुरेन्द्र नारायण मिश्र और हरे राम ठाकुर एवं शिव कुमार प्रसाद सिंह नूतन का नामांकन पत्र दाखिल हुआ है |
इसके अलावा संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए राम बालक चौधरी, कुन्दन कुमार चौधरी, नीरज कुमार झा और उदय कान्त कुमर के अलावे अनुज कुमार चौधरी, अरुण कुमार साह और जय नारायण यादव ने आवेदन दिया है | सहायक सचिव के तीन पद के लिए राजेश कुमार और ओम प्रकाश चौधरी, नवीन कुमार झा, विमल कुमार सिंह और मिथितलेश कुमार झा का आवेदन प्राप्त हुआ है | वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के सात पदों के लिए जय शंकर सिंह, रवीद्र कुमार, विजय कुमार पाण्डेय, शंभू नाथ सिंह और अमित कुमार झा के अलावे प्रमोद कुमार राय, बिजय कुमार सिंह 3 , दिलीप कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार और रुद्रानन्द झा ने नामांकन पत्र दिया है |
साथ ही पुस्तकालय समिति के पाँच पदों के लिए बिमल प्रसाद सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कमलेश्वरी मंडल, प्रेम नारायण चौधरी, श्यामल किशोर श्यामल, मनोज कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दिया है |
वहीं निर्वाची अधिकारी ने यह भी बताया कि कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए प्रेम प्रकाश झा और बीरबल कुमार सिंह और निगरानी समिति के तीन पद के लिए नन्द लाल यादव, दिगंबर यादव, राज किशोर पोद्दार, तपेश कुमार झा और धर्मेन्द्र कुमार का आवेदन प्राप्त हुआ है |