ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मोदी की हैट्रिक जीत पर बिहार भाजपा में खुशी की लहर

नवगछिया शहर में की गयी आतिशबाजी और बांटी गई मिठाई
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार गुजरात में जीत हासिल करने के बाद बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर उमड़ पड़ी है। भाजपा के नवगछिया जिला संगठन द्वारा नवगछिया शहर में आतिशबाजी की गयी और मिठाई बांटी गई। वहीं पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी हुई और मिठाई बांटी गई।

गुजरात में विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान गुरुवार की सुबह भाजपा की बढ़त देखते ही पार्टी के नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, मंत्री मुकेश राणा, भाजयुमों के जिलाध्यक्ष लालन कुमार, महासचिव नवीन कुमार निराला, जेम्स, बंटी, सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल, नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, इस्माइलपुर मंडल अध्यक्ष मनोहर मंडल एवं कार्यकर्ता खुशियां मनाने लगे। इनलोगों द्वारा जगह जगह जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई।
इस मौके पर नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने मोदी को जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत समग्र विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को समग्र विकास एक नया मॉडल दिया है।  आज मोदी पूरे देश में जननेता के रूप में सामने आए हैं।
इधर, भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर ने कहा कि मोदी ने गुजरात में अच्छा काम किया, जिसे वहां के लोगों ने पसंद किया।
मोदी के देश के प्रधानमंत्री पद का उम्म्मीदवार होने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह पहले पार्टी को और फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को तय करना है। अभी इस मामले पर बोलना जल्दबाजी होगी।"