
जानकारी के अनुसार श्रीपुर गाँव के समीप अरजपुर में एक भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई | जिसमें
ग्रामीणों द्वारा दोनों ओर से गोली चलाने की बात बतायी जा रही है | इस घटना में वकील सिंह का 23 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह घायाल हो गया | जिसके माथे के ऊपर से गोली घायल करते हुए चली गयी | थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार ने मामले की जांच पड़ताल की बात कही है |