नवगछिया स्टेशन से सटे राजेन्द्र कालोनी में सोमवार को पचास फीट का रावण जलाया जाएगा | इस दौरान लगभग दो घंटों तक आतिशबाज़ी होने और पटाखे फूटने की संभावना है | इस आकर्षक कार्यक्रम की तैयारी कई दिनों से जारी है |यह जानकारी सर्व धर्म समन्वय सनातन भागवत परिवार के पुलिस जिला अध्यक्ष कुन्दन सिंह ने देते हुए
बताया कि राजेन्द्र कालोनी में चल रहे श्रीराम कथा का एक हिस्सा है यह रावण दहन | इस राम कथा की गंगा 13 दिसंबर से ही सरल संत श्री नारायण दास जी महाराज "राधेय " के मुखारविंद से जारी है | इस क्रम में प्रति दिन नवगछिया शहर के क्षेत्र की प्रभात फेरि भी जारी है | सोमवार को यह प्रभात फेरी मनिया मोर इलाके में निकाली गयी | इस पूरे कार्यक्रम की सफलता में पूरी राजेन्द्र कालोनी की जनता के साथ साथ नवगछिया शहर और आसपास के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है |