नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के कमलाकुंड पंचायत के मुखिया पद पर सुमित्रा देवी ने फिर से अपनी जीत दर्ज करा ली है | इसके लिए 20 दिसंबर को सम्पन्न उपचुनाव के दौरान सुमित्रा देवी ने रजुला देवी को 10 मतों से पराजित कर कुल 693 मत प्राप्त किया |वहीं इस चुनाव के दौरान
रजुला देवी को 683, मनी लाल सिंह को 62, परमानंद यादव को 36, जय प्रकाश मंडल को 25, हीरा लाल यादव को 14, अजय रजक को 11 और अंजु देवी को 8 मत प्राप्त हुए |