ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पंचायत उपचुनाव का चुनाव प्रचार चढ़ रहा परवान पर

नवगछिया अनुमंडल में पंचायत उपचुनाव का चुनाव प्रचार अब धीरे धीरे पूरे परवान पर चढ़ने लगा है | जहां 20 दिसंबर को विभिन्न रिक्त पदों के लिए पंचायत उपचुनाव होने वाले हैं | इस दौरान जहां जिला परिषद भागलपुर की एक सीट गोपालपुर के लिए उपचुनाव होना है | वहीं गोपालपुर प्रखण्ड के
बाबू टोला कमलाकुंड पंचायत तथा रंगरा चौक प्रखण्ड के मदरौनी पंचायत के मुखिया पद के लिए चुनाव होना है | जिसके लिए चुनाव प्रचार का अंतिम समय 18 दिसंबर के शाम 5 बजे तक ही निर्धारित है |

इस उपचुनाव के दौरान जहां जिला परिषद की गोपालपुर सीट के लिए 9 पंचायत के 29021 पुरुष और 24437 महिला कुल 53458 मतदाता 123 मतदान केन्द्रों पर 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे | वहीं गोपालपुर के कमलाकुंड पंचायत के 1182 पुरुष और 917 महिलायें कुल 2099 मतदाता 9 मतदान केन्द्रों पर 8 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्धारन करेंगे | साथ ही रंगरा चौक प्रखण्ड के मदरौनी पंचायत के 1730 पुरुष और 2100 महिला कुल 3830 मतदाता 10 मतदान केन्द्रों पर 6 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्माण करेंगे |