ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बापू और शास्त्री को याद किया कांग्रेस कर्मियों ने


दो अक्तूबर के मौके पर मंगलवार को नवगछिया में कांग्रेस कर्मियों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया । इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेसियों ने शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में गौशाला रोड स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में
दोनों की जयंती धूम धाम से मनाई। जिसकी अध्यक्षता नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष शोभानन्द झा ने की।
इस अवसर पर बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गयी। मौके पर शीला देवी निषाद, अशोक सिंह, लोकसभा अध्यक्ष कुंदन यादव, पंकज कुमार, रमेश मावंडिया, जीतेन्द्र सिंह, सुनील चौधरी, मिट्ठू राय, अब्बास अंसारी, हीरा देवी, अयोध्या प्रसाद यादव सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी देखी गयी। जहां अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।