नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत रंगरा स्थित यूको बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध नवगछिया की एक अदालत ने मुकदमे की सुनवाई करते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने का आदेश दिया है। इस संबंध में रंगरा निवासी उचित मंडल ने कन्या विवाह योजना के तहत राशि के भुगतान के लिए धोखाधड़ी कर पांच सौ रुपया लेने का आरोप लगाया है।