भागलपुर के जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा के निर्देश पर मंगलवार को सहकारिता पदाधिकारी इंदु कुमार सिंह ने खरीक थाने में अकिदतपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शंकर साह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमे किसानो से गेहूं खरीदकर सरकारी गोदाम में नहीं भेजने तथा बाजार में ऊंचे कीमत पर बेच देने का आरोप लगाया गया है ।