नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया कचहरी और नवगछिया थाना के बीच स्थित जख बाबा स्थान के समीप हुए सुकेश यादव की हत्या के मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। जिसकी पुष्टी नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाशंकर राय ने करते हुए जल्द गिरफ्तारी की संभावना भी जतायी है। इस लोगों की गिरफ्तारी के बाद सुकेश हत्याकांड का पटाक्षेप हो जाएगा।