नवगछिया शहर स्थित घाट ठाकुरबाड़ी से बुधवार की दोपहर एक कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। जो हडिया पट्टी, महाराज जी चौक, मेन रोड, धर्मशाला रोड, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड, रुंगटा सत्संग भवन रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, स्टेशन रोड, दुर्गा मंदिर रोड होते हुये वापस घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची। जिसमें प्रवीन कुमार भगत, बनवारी पंसारी, बिनोद सर्राफ, संतोष जादुका, अनिल भगत इत्यादि लोगों ने सक्रीय भागीदारी निभायी।