स्थित हीरो मोटर साइकिल शो रूम के विक्रय प्रतिनिधि पुरुषोत्तम कुमार बताते हैं कि इस शादी व्याह के तेज मौसम में हीरो मोटर साइकिल की मांग भी काफी तेज हो गयी है। इन दिनों रोजाना चार पांच छह गाड़ियां लोग खरीद रहे हैं। जिसमें से अधिकाँश गाड़ियां शादी व्याह में देने के उद्देश्य से ही ली जा रही हैं।इसी शो रूम के दुसरे विक्रय प्रतिनिधि रंजीत कुमार बताते हैं कि इस समय आम लोगों की पहली पसंद बनी पैशन प्रो, स्पलेंडर प्रो, स्पलेंडर प्लस गाडी की मांग सबसे ज्यादा है। वैसे सीडी डान और सीडी डीलक्स की भी मांग तेज है। जिसके कारण रोजाना कई ग्राहकों को लौटना पड़ जाता है।
वहीं सोमवार को नवगछिया शो रूम में हीरो मोटर साइकिल खरीदने आये संजय कुमार, कृष्णा नन्द राय सहित कई ग्राहकों ने भी बताया कि उन्हें भी हीरो मोटर साइकिल शादी में ही देनी है।