ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लौटती बारात पर गोलीबारी, एक की मौत

बिहार के बेगूसराय जिले में बछवाड़ा थाना अंतर्गत तेआई ओपी क्षेत्र में महेशपुर गांव में बारातियों से भरी बस के भीतर घुसकर दो अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य को घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेशपुर गांव में मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने बस रोककर वाहन में प्रवेश कर गोलीबारी कर दी, जिससे दूल्हे के चचेरे भाई मुकेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गयी। तीन अन्य घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है।
उन्होंने बताया कि बछवाड़ा के हादीपुर निवासी अमित कुमार की बारात गुरुवार रात बेगूसराय से पटना गयी थी। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी दुश्मनी का हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।