ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जवान की हत्या मामले में एक हिरासत में

असम राइफल में कार्यरत सेना के एक जवान की नवगछिया में हत्या कर फेंक दी गयी। इस सिलसिले में नवगछिया पुलिस सारण जिला के मांझी थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के खजहट्टी निवासी महादेव साह को उठाकर नवगछिया ले गयी। घटना शुक्रवार की शाम की है।
मिली जानकारी के अनुसार मांझी थाना क्षेत्र के खजुहट्टी निवासी रामनाथ बीन असम राइफल में काम कर रहे थे। उसी गांव के महादेव साह भी वही काम करता था। श्री बिन के घर में शादी होने के कारण 2 लाख रुपया लेकर घर आ रहे थे। उसी क्रम में नवगछिया पुलिस जिला में उनकी हत्या हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन के दौरान मांझी पहुंचकर साथ में आ रहे श्री साह को उठाकर पूछताछ के लिए नवगछिया चली गयी।