कुरुक्षेत्र के सेक्टर आठ से करीब दो माह पहले लापता हुए युवक सुनील दास का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुनील के लापता होने के बाद से परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने इस संबंध में इश्तेहार छपवा कर आसपास के जिलों की पुलिस को भेजे हैं, मगर उसका कोई अता-पता नहीं लग पाया। गाधीनगर की गली नंबर तीन में रह रहे राजेश दास ने बताया कि उसका भाई सुनील दास सेक्टर आठ के एक निर्माणाधीन मकान में रामभज ठेकेदार के पास मजदूरी कर रहा था। 26 मई को वह अचानक लापता हो गया। सुनील दास मूल रूप से बिहार के जिला भागलपुर के नवगछिया का रहने वाला है।