ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मृत अज्ञात युवक था साहेबगंज का सुकेश यादव

नवगछिया रेलवे लाइन किनारे जख बाबा स्थान के पास अज्ञात अपराधियों ने रविवार की रात एक युवक के हाथ पैर बाँध कर सिर में गोली मार दी फिर उसका गला भी रेत दिया। मृतक युवक की पहचान झारखंड के साहेबगंज के महादेवगंज निवासी द्वारिका यादव के पुत्र सुकेश कुमार यादव रूप में हुई है।
नवगछिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु भिजवाया। शव के पास मोबाइल व उसका बैट्री खुला हुआ था। पुलिस ने बताया कि सर के गोली मारी गई थी । इसके बाद तेज धार वाले हथियार से गला भी रेता गया था । शव के पास से रिवाल्वर की गोली बरामद की गयी है। मृतक के पर्स से रेल का तीन टिकट मिला है। इसके मुताबिक युवक 21 जून को नवगछिया से खगडि़या गया, 23 जून को खगडि़या से बरौनी एवं 24 जून को बरौनी से नवगछिया लौटा। मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क करने जानकारी मिली कि मृतक इकलौता भाई था। नवगछिया थानाअध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते लगती है।