बिहार के 27 अवर न्यायाधीशों को अपर जिंला एवं सत्र न्यायाधीश में प्रोन्नति दी गई है। वर्तमान में ये न्यायाधीश विभिन्न जिंलों के फास्ट ट्रैक कोर्ट में बतौर अपर जिंला एवं सत्र न्यायाधीश पदस्थापित हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि विभाग ने अभी प्रोन्नित के बाद इनके पदस्थापन की अधिसूचना जारी नहीं की है।
सासाराम फास्ट ट्रैक कोर्ट के राजकुमार श्रीवास्तव-2, बेतिया फास्ट ट्रैक कोर्ट के रामचन्द्र सहनी, छपरा फास्ट ट्रैक कोर्ट के अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, समस्तीपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट के अरुनेन्द्र सिंह, खगिड़या फास्ट ट्रैक कोर्ट के आनंद सिंह, सासाराम फास्ट ट्रैक कोर्ट के केशरी नन्दन गुप्ता, मधुबनी फास्ट ट्रैक कोर्ट के शाहिद खां, लखीसराय फास्ट ट्रैक कोर्ट के सुनीति कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट के दिवान अब्दुल अजीज खां, मधेपुरा फास्ट ट्रैक कोर्ट के सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, सासाराम फास्ट ट्रैक कोर्ट के विनोद कुमार, पूर्णिया फास्ट ट्रैक कोर्ट के नागेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, गोपालगंज फास्ट ट्रैक कोर्ट के मिथिलेश कुमार राय, जमुई फास्ट ट्रैक कोर्ट के दुर्गा प्रसाद जयसवाल, कटिहार फास्ट ट्रैक कोर्ट के श्रीनिवास नारायण सिंह, छपरा फास्ट ट्रैक कोर्ट के अरूण कुमार श्रीवास्तव, अरिरया फास्ट ट्रैक कोर्ट के राधेश्याम सिंह, पूर्णिया फास्ट ट्रैक कोर्ट के शैलेन्द्र कुमार, पटना फास्ट ट्रैक कोर्ट के राजकुमार सिंह, भागलपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट के सुभाष चन्द्र चौरिसया, जमुई फास्ट ट्रैक कोर्ट के नंदलाल प्रसाद, दरभंगा फास्ट ट्रैक कोर्ट के मुरलीधर, मधुबनी फास्ट ट्रैक कोर्ट के ओमप्रकाश-3, औरंगाबाद फास्ट ट्रैक कोर्ट के यतेन्द्र नाथ पांडेय, हाजीपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट के अजीत कुमार पांडेय, खगिड़या फास्ट ट्रैक कोर्ट के ओमप्रकाश-4 और मधुबनी फास्ट ट्रैक कोर्ट के मनमोहन शरण लाल को अपरजिंला एवं सत्र न्यायाधीश में प्रोन्नित दी गई है।