पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को नवगछिया प्रखंड में मतदान हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी नर्मदेश्र्वर लाल ने पूरे प्रखंड के अधिकांश मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ नवगछिया के पुलिस कप्तान धीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अरविन्द कुमार सिंह थे। जिला पदाधिकारी का काफिला देखते ही कई मतदान केन्द्रों के आसपास जमा लोगों में भगदड़ मचती देखी गयी। इस दौरान कई मतदान केन्द्रों के पास से गुजरने वाले दो पहिया वाहन की हवा निकाली गयी। कई लोगों को दंडित भी किया गया।