ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हत्याकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सरे आम गोली चलाकर एक रेल कर्मी की हत्या के मामले का नामजद आरोपी जंतरी यादव को नवगछिया रेल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर खगड़िया जेल भेज दिया। इसी कांड के मुख्य अभियुक्त सुबोध यादव को रेल थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने कटिहार के रेलवे प्लेटफार्म पर दबोचा था। जबकि दूसरे जंतरी यादव को खरीक थानाध्यक्ष सुबोध कुमार की मदद से उसके खैरपुर स्थित घर पर दबोचा गया। इन दोनों अभियुक्तों ने कार्यरत रेल कर्मचारी राम प्रवेश यादव को सरेआम शाम के समय गोली का शिकार बनाया था। जिसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। रेल थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि इस हत्यांकाड का मुख्य अभियुक्त सुबोध यादव कई थाना क्षेत्रों में बड़े-बड़े कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। जिसके द्वारा नवगछिया के ज्योति पेट्रोल पम्प इत्यादि में व्यापक लूट की गई थी। दर्जनों हत्याएं कर नवगछिया स्टेशन को भी दहला दिया था। जिसका साथी जंतरी यादव भी अपराधी है। इसके अपराध का इतिहास भी खोजा जा रहा है। जबकि इसका बेटा बबलू यादव को गिरफ्तार कर खरीक थाना द्वारा नवगछिया जेल भेजा जा चुका है।