बिहार सरकार की पूर्व कृषि मंत्री रेणु सिंह कुशवाहा को गुरुवार का नवगछिया अनुमंडल में कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। इस बिहार विधान सभा चुनाव में श्री मति सिंह बिहारीगंज से लगभग पचास हजार मतों से विजयी होकर पटना के लिए जा रही थी। इसी क्रम में नवगछिया के मकन्दपुर चौक पर नवगछिया के भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रवीण भगत, मंत्री मुकेश राणा, प्रवक्ता श्री किशोर झा, अधिवक्ता सत्येन्द्र नारायण चौधरी कौशल जी के अलावे गुलाबी सिंह, लाल जी, नईम बंटी, सुमित, नवीन, महेश, दिनेश सहित राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स ने पचीस किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं खादी भंडार के समीप विनोद मंडल, जदयू नगर अध्यक्ष ज्ञानसक कुमार, हुलाश सिंह तथा जदयू जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने भी स्वागत किया। इसके अलावे रंगरा, मुरली, तेतरी, बिहपुर में भी स्वागत किया गया।