नवगछिया। भागलपुर जिला में बिहार विधान सभा के चौथे चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए वाहनों की जब्ती का कार्य प्रारंभ हो चूका है। इसके लिए नवगछिया राज मार्ग पर जिला परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक जय चन्द्र राम एवं राज देव सिंह के साथ मोटर यान निरीक्षक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह दल बल के साथ मुस्तैद दिखे। मौके पर इन लोगों ने बताया की वाहनों की जब्ती का कार्य जारी है।