सावन महीने की अंतिम सोमवार शिव भक्तों के लिए अति महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी मान्यता के तहत भगवान शिव को मनाने जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में शिवभक्त रविवार की रात गंगा घाटों की ओर कूच कर गये। जिनमें से कुछ तो तिनटंगा से आगे बटेश्र्वर घाट से उत्तर वाहिनी गंगा जल लाने तो अधिकांश शिव भक्त बरारी घाट और अगुआनी घाट के लिए निकल पड़े है। ये शिव भक्त सोमवार की सुबह गंगा नदी में Fान कर गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जिनमें प्रमुख रूप से मड़वा के ब्रजलेश्र्वर महादेव, नवगछिया के जगतपतिनाथ महादेव के अलावा पचगछिया, नगरह नवगछिया स्थित शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। डाक बमों की सेवा में लगे हैं नवगछिया के युवा नवगछिया,संवाद सहयोगी : सावन महीना में गंगा जल लेकर देव घर जाने वाले डाक बम की सेवा में पिछले कई वर्षो से नवगछिया के युवा लगे हैं। जो प्रत्येक रविवार को कई दर्जनों युवा के जत्था के साथ डाक बम की रात में सेवा उस जगह करते हैं जहां किसी भी प्रकार की सरकारी या सामाजिक अथवा गैर सरकारी सेवा उपलब्ध नहीं रहती है। नवगछिया स्टेशन रोड निवासी संजीव जयसवाल के नेतृत्व में डाक बम सेवा युवा समिति के बैनर तले भी यह सेवा पिछले तीन साल से दर्जनों युवकों के सहयोग से डाक बम को दी जा रही है। श्री जयसवाल के अनुसार प्रति वर्ष सावन के दो सोमवार को देव घर के रास्ते में तथा दो सोमवार को बाबा बासुकीनाथ के रास्ते में टेंट लगाकर डाक बम की निशुल्क सेवा की जाती है। इस दौरान निम्बू पानी, सिकंजी, गर्म पानी, निम्बू की चाय, प्राथमिक उपचार, ताजा पानी इत्यादि विभिन्न प्रकार की सेवा शिव भक्तों को उपलब्ध करायी जाती है। भक्तों को भक्ति रक्ष में डुबाये रखने हेतु भजन गंगा भी बहायी जाती है।