रक्षा बंधन मंगलवार को है। रक्षा बंधन को लेकर बाजार में राखी की दुकानें सजी हुई है। जहां पांच रुपये से लेकर सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध है। नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड, मेन रोड, विषहरी स्थान रोड, गौशाला रोड, रूंगटा सत संग भवन रोड, गरीब दास ठाकुरबाड़ी रोड स्थित दुकानों में कई तरह की राखियां मौजूद हैं। जहां सस्ती राखियों की बिक्री ज्यादा हो रही है तथा कीमती राखियों की बिक्री कम हो रही है। दुकानदार अरविन्द चौधरी, मुरारी पंसारी के अनुसार पिछले कई वर्षो से चलानी राखियों का चलन बढ़ गया है। हर डिजाइनों की राखियां अब तैयार मिलने लगी है। जिसकी वजह से घरों में एक माह पहले से राखी बनाने का कार्य अब बंद सा हो गया है। यह पवित्र बंधन का पर्व सभी जातियों द्वारा मनाया जाता है। इसलिए इसकी बिक्री अच्छी होती है। बिहपुर, संवाद सूत्र के अनुसार, भाई-बहन के अटूट व असीम स्नेह व प्यार की पावन त्योहार रक्षा बंधन मंगलवार को है। जिसको लेकर बाजारों में रखी की खरीददारी करने से चहल पहल बढ़ गई है। साथ ही इस त्योहार से पूर्व वातावरण उल्लासपूर्ण बन गया है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर से अपना स्नेह व प्रेम बांधती है एवं भाई की कुशलता की कामना करते हुए उन्हें मंगल टीका लगाकर आरती करती है।